Author: फतेह लाइव • एडिटर
रेलवे पार्सल में लोडिंग अनलोडिंग के हुए टेंडर में बने नियमों का महीनों बाद भी नहीं हो रहा पालन एक बोगी चावल चोरी के मामले में भी हो गया खेला! फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर में बतौर सीसीआई शंकर झा के अब गिने-चुने ही दिन बचे हैं. वह अब यहां अपना समय गुजार रहे. उनका प्रमोशन ACM में हो चुका है. बताया जाता है कि यात्री सुविधाओं से जुड़े किसी भी मामले में उन्होंने रूचि लेना लगभग छाेड़ दिया है. चर्चा है कि उनकी ठेकेदारों से गहरी छनती रही है. स्टेशन पर अनुबंधित लगभग सभी ठेकेदार इन दिनों मनमानी कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद आज की तारीख में भी युवाओं के रोल मॉडल हैं।उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा और आधुनिकता के साथ गजब का सामंजस्य बिठाया। यही कारण है कि हिप्पी सोसाइटी के लोग हों या फिर सनातन संस्कृति के लोग, सभी स्वामी जी को अपना आदर्श मानते हैं। उनके बताए गए मार्ग पर चलने से हम जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। वह रानी कुदर में आयोजित विवेकानंद जयंती के मौके पर अपनी बात रख रहे थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में तमाम कमेटी मेंबर्स एवं आफिस बेयररों ने यूनियन के शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के प्रति आस्था जताते हुए आगामी ग्रेड रीविजन के लिए प्रबंधन से वार्ता करने के लिए दोनों को अधिकृत किया है, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह बात यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यूनियन के दो कमेटी मेंबर मनोज शर्मा एवं सैयद मनुवर के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यकारिणी के रिक्त पदों को भरा जाना है, इसके…
विधायक पूर्णिमा साहू के सहयोग से जनसेवा का सशक्त संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू के सहयोग से भाजयुमो गोलमुरी मंडल द्वारा मंगलवार को टिनप्लेट चौक पर एक भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान की गई। इस सेवा अभियान की अध्यक्षता भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, इंद्रजीत सिंह, बलवीर सिंह फौजी, कुलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह कांटे, अमनदीप सिंह,कुलवंत सिंह, राकेश गिरी, पीयूष पॉल, पहलवान कुलवंत पाली सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के प्रचीन बिष्टुपुर राम मंदिरम के महासचिव दुर्गा प्रसाद (57 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया. सुबह 9 बजे के करीब TMH में ईलाजरत दुर्गा प्रसाद की खबर आई, जिसके बाद मंदिर समिति और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. हर कोई उनके असमायिक निधन की खबर पाकर स्तब्ध हो गए. कदमा निवासी उनके करीबी दीनू की उनसे दो दिन पहले बात हुई थी. उन्होंने बताया था कि उनका बीपी 20 आ गया था. वह टीएमएच में भर्ती थे. बहुत-बहुत ही व्यवहार कुशल सहित मंदिरम के कार्यक्रम में बढ चढ़ कर अपनी अहम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शौणिडक कल्याण परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस परिसर में पिकनिक सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शशिनाथ साहा ने की। इस सामाजिक पिकनिक में समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान लजीज व्यंजनों की व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलों में विजयी प्रतिभागियों को समाज के वरीय सदस्यों द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष शशिनाथ साहा ने कहा कि तदर्थ कमिटी द्वारा आयोजित…
स्वामी विवेकानंद सिर्फ एक नाम नहीं, युवाओं की चेतना और राष्ट्र की आत्मा हैं : बृजभूषण सिंह विवेकानंद का सपना तभी पूरा होगा जब युवा खुद को और समाज को मजबूत बनाएंगे : वरुण कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजता रहा। उनके जीवन से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया कॉलोनी के पास सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तारापदो महतो के रूप में हुई है, जो गालूडीह का ही रहने वाला था और खड़िया कॉलोनी में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब पौने आठ बजे तारापदो महतो अपनी दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही तारापदो महतो की मौके पर ही मौत हो गई।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड वासी एकता मंच की ओर से आगामी 21 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होने वाले भव्य टुसु मेला की तैयारी व दायित्व सौंपे जाने को लेकर सोनारी वेस्ट ले आउट काली पूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने की, जबकि अतिथि के रुप में सांसद सह मंच के संयोजक विद्युत वरण महतो शामिल हुए. बैठक में आयोजन को और बेहतर बनाने लिये सुझाव मांगे गये. लोगों ने भीड़ को नियंत्रित व व्यवस्थित करने, मेले में टुसु प्रतिमा व चौड़ल लेकर आने वाले लोगों…
वनभोज सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ लेने की जगह नहीं होती बल्कि सामाजिक एकजुटता का परिचायक भी होता है : दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीपी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक वनभोज बांगा पहाड़ में संपन्न हुआ. वनभोज में बच्चों, महिलाओं, शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए खेल, क्विज, हाउसी का आयोजन किया गया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की वनभोज सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ लेने की जगह नहीं होता, बल्कि सामाजिक एकजुटता का परिचायक भी होता है. प्रतिदिन शिक्षा कार्यों…
