Author: फतेह लाइव • एडिटर
कहा मलेशिया के सिख समुदाय में गुरबाणी, गुरमत और सेवा भावना की मिसाल धार्मिक प्रेरणा से भरा प्रवास : गुरुओं के सिद्धांतों को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की अनूठी यात्रा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक और विचारक ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी अपने 20 दिवसीय मलेशिया प्रवास के बाद रविवार को स्वदेश लौट आये। सोमवार को अपने अनुभव साझा करते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि मलेशिया में रह रहे प्रवासी सिखों का सिखी, गुरबाणी और गुरमत के प्रति लगाव और सम्मान देखकर उन्हें बहुत संतुष्टि हुए। जमशेदपुर में सिख धर्म के युवा प्रचारक और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सावित्रीबाई फुले सेवा दल जमशेदपुर के बैनर तले मकर संक्रांति के अवसर पर सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में रहने वाले जरूरतमंदों के बीच संस्था द्वारा चुरा, गुड़, तिलकृट के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस शुभ कार्य में संस्था के शुभ नारायण भगत, चंदेश्वर भगत, अनिता देवी, हर प्रिया, मीना देवी, राजेश भगत, विनय कुमार भगत, अजीत भगत, महेश भगत, रूपेश ठाकुर, उमेश रजक, राजू भगत, खुशी कुमारी, ईशा भगत, रुसी कुमारी, विकास मुखी, छोटु, रवि शंकर उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने किया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान शहर में सुचारु यातायात और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार दिनांक 14 जनवरी को सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इस प्रतिबंध से यात्री बसों को छूट दी गई है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी तरह 15 जनवरी को भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को टाउन से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर पहचान बनाने वाले श्रेयांश अंकित ने अपनी तीसरी कृति “The Weight of Forgotten Things” के साथ एक बार फिर पाठकों का ध्यान खींचा है। विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, टेल्को के पूर्व छात्र और जमशेदपुर से ताल्लुक रखने वाले श्रेयांश का यह नया उपन्यास हाल ही में नई दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च किया गया, जहाँ इसे पाठकों और साहित्यप्रेमियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले श्रेयांश अंकित के दो उपन्यास “Seven Lives” और “Search for the Brahmastra” प्रकाशित हो चुके हैं,…
रन फॉर स्वर्णरेखा में शीरीन, कोमल, सुमन, कौशल, रोहित और अजय ने मारी बाजी फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची में युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर स्वर्णरेखा में बच्चों का जबरदस्त उत्साह दिखा। यह दौड़ नगड़ी चेक पोस्ट से मेला स्थल तक आयोजित की गई थी। रन फॉर स्वर्णरेखा को युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, लालगुटुआ स्टेट के प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, नगड़ी जिला परिषद की सदस्य पूनम देवी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रवाना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रविवार शाम सूदूर ढेंगाम हाट से चार माह के एक बच्चे के अपहरण की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष झूमा रानी मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से अपहृत बच्चे को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रांगामाटिया केंदुआ निवासी प्रतिमा सरदार रविवार को अपने चार माह के बेटे के साथ ढेंगाम हाट पहुंची थीं। बाजार में…
बन्ना-बालमुचू ने युवा कांग्रेसियों को दिए टिप्स, कहा- जनता की आवाज बनें फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, सम्मानित अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, युवा कांग्रेस प्रदेश कमेटी की प्रभारी नवनीत कौर मुख्य रूप से शामिल हुई. जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी परविंदर सिंह ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नव-निर्वाचित सभी जिला अध्यक्षों के स्वागत समारोह सह परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने भी सहभागिता की। स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में राज्य में शीघ्र प्रारंभ होने वाले एसआईआर अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई गौरीशंकर रोड स्थित ईदगाह मैदान प्रांगण में एक बार फिर 100 जरूरतमंद लोगों को “सेवा ही लक्ष्य” संस्था द्वारा निःशुल्क राशन कार्ड का वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने कहा कि हर जरूरतमंद लोगो को सरकारी योजना का लाभ मिल सके. कोई भी व्यक्ति भुखा न रहे. इसी उद्देश्य के साथ संस्था लगातार जनता के साथ जुड़ी हुई है. संस्था का लक्ष्य सदैव सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना है, जिससे कि लोगों का विश्वास संस्था पर बना रहे. इस कार्यक्रम में मोनू तिवारी, दिनेश जयसवाल, प्रतीक…
रौनियार समाज ने मिलन समारोह में प्रदूषण हटाओ, धरती बचाओ का दिया संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर में रौनियार सेवा समिति (RSS) द्वारा रविवार को जयप्रकाश उद्यान में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें समाज के सैकड़ों महिला -पुरूषों एवं बच्चे शामिल हुए। सम्मानित अतिथि के रूप में मुख्य पेय एण्ड जल विभाग झारखंड सरकार के मुख्य अभियंता सुरेश प्रसाद, शिक्षाविद् रेखा गुप्ता, डीएसपी अनिमेष गुप्ता, जमशेदपुर रौनियार वैश्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केपी गुप्ता, समाजसेवी महेश प्रसाद, प्रो. दारा गुप्ता, जयदीप गुप्ता, समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद की गरिमिमयी उपस्थिति रहे. रौनियार समाज ने मिलन समारोह में…
