Jamshedpur : हूल दिवस पर भाजपा महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने हूल क्रांति के नायक शहीद सिदो-कान्हू को अर्पित की श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

संथाल हूल विद्रोह के गौरवगाथा को स्मरण करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रथम विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर परसुडीह हलुदबनी स्थित सिदो-कान्हू चौक पर वीर शहीद सिदो-कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे रहे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य सह मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष काजू सांडील, हलूदबनी की मुखिया सुमन सिरका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सिंह मुंडा, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुमित कुमार शर्मा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने 1855 के संथाल विद्रोह में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि क्रांतिकारी सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत की तानाशाही और ज़मींदारी शोषण के विरुद्ध उठी हूल क्रांति आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान, शौर्य और संघर्ष की अद्वितीय मिसाल है. भाजपा इस बलिदान को हमेशा स्मरण करता रहेगा और आदिवासी समाज के अधिकारों व संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टियों ने आदिवासी समाज को उनके हक और अधिकार से वंचित रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के उत्थान व विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान भाजपा परसुडीह मंडल से राम प्रसाद जायसवाल, संजय सिंह मुंडा, ईश्वर सोरेन, प्रकाश सांडील, विजय विश्वकर्मा, गुलशन टुडू, विनोद माझी, कार्तिक बर्मन, कन्हैया पांडेय, साकरो हांसदा, रूपी हांसदा, शुक्ला हलधर, लादु मारडी और लड़ाई मुदीया व अन्य कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर