Dhanbad : स्वर्गीय रामकृष्णा मुर्मू की 29वीं शहादत दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

SHARE:

  • बलियापुर के शीतलपुर में रामकृष्णा मुर्मू को याद कर बच्चों और ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बलियापुर, धनबाद में स्वर्गीय रामकृष्णा मुर्मू की 29वीं शहादत दिवस पर शीतलपुर (रोहिगी घट्ट) में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बलियापुर के तत्कालीन विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो उपस्थित रहे. उन्होंने रामकृष्णा मुर्मू की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद बच्चों में पुरस्कार वितरण किया गया. आयोजन में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकस्ट्रा की प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं. विजेताओं को सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, 4 जून को होगा आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि चन्द्रदेव महतो ने स्वर्गीय रामकृष्णा मुर्मू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए. वीर सिंह, विनोद मरांडी, महालाल हेंब्रम, शंभू टुडू, सुबोध किरकू, प्रदीप पाल, रूपलाल हेंब्रम, दशरथ हेंब्रम, मनु हसदा, संजीव मुर्मू, शांति राम सोरेन सहित कई लोग उपस्थित थे. सभी ने शहीद की स्मृति को नमन किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर