Jamshedpur : सितारामडेरा थाना क्षेत्र में युवक पर चायनीज चापड़ से हमला, बाइक भी तोड़ी गई

SHARE:

  • पूर्व विवाद के कारण हुई मारपीट और जानलेवा हमला, घायल युवक एमजीएम अस्पताल में भर्ती

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सितारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में एक युवक मुना मदक पर चायनीज चापड़ से हमला किया गया है. यह घटना पूर्व विवाद को लेकर हुई. मुना ने बताया कि सोमवार को उसकी बहन की शादी एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया डागा में थी, जहां डीजे बजाने के लिए कुछ युवक नशे की हालत में आए थे और गाली गलौज करने लगे थे. मुना और उसके दोस्तों ने विरोध किया, तब उन युवकों ने थप्पड़ मारा. इसका बदला लेने के लिए बीती रात रोहित समेत तीन युवकों ने मिलकर मुना पर मारपीट की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फर्जी पत्रकारों पर रोक और मीडिया संवाद को लेकर आगे आया AISMJWA, धमकी देने के मामले में अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंगलवार सुबह मुना अपने दोस्त को लेने बाराद्वारी गया था, तभी उन युवकों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद मुना पर चायनीज चापड़ से हमला किया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई. घायल युवक ने आरोप लगाया कि रोहित, शेखर और उनके एक साथी ने मिलकर उस पर हमला किया. घायल मुना एमजीएम अस्पताल में इलाजाधीन है. इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर