WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने एसएसपी से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

SHARE:

  • राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को हथियार बताकर साकची थाना प्रभारी ने किया अपमान, न्याय दिलाने की उठी आवाज

फतेह लाइव, रिपोर्टर

12 जून को साकची थाना के सामने जन सुविधा मंच के सदस्यों द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मामले की पूरी जानकारी दी और निष्पक्ष जांच की मांग की. गुंजन यादव ने कहा कि साकची थाना प्रभारी द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे को हथियार की संज्ञा देना पवित्र ध्वज का अपमान है. उन्होंने इस प्रदर्शन को लोकतंत्र की आवाज़ बताते हुए कहा कि पुलिसिया मनमानी लोकतंत्र के लिए खतरा है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव ने राजस्व समीक्षा बैठक में तीव्रता से संग्रहण के निर्देश दिए

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुंजन यादव ने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य नशाखोरी, अनैतिक गतिविधियों और पुलिस की उदासीनता के खिलाफ था. इस दौरान महिलाएं, युवा और नागरिक हाथों में तिरंगा झंडा और विरोध के बोर्ड लेकर पहुंचे थे. हालांकि, थाना प्रभारी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए पुलिस चौकी का गेट बंद कर दिया और प्रतिनिधिमंडल से मिलने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हथियारबंद प्रदर्शन घोषित कर केस दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने का प्रयास किया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग हुआ शिफ्ट

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कड़ा सवाल उठाया कि क्या तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन करना अब हथियार लेकर प्रदर्शन करने जैसा माना जाएगा? उन्होंने कहा कि यह तिरंगे का अपमान है और थाना प्रभारी को नेत्र विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए ताकि उन्हें तिरंगा और हथियार में फर्क समझ आए. गुंजन यादव ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज मौजूद होने की बात कही और दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के पास कोई हथियार नहीं था. उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की

वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुंजन यादव से मुलाकात के दौरान मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. गुंजन यादव ने कहा कि वे न्याय पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि जन सुविधा मंच के सदस्यों को किसी भी प्रकार का अन्याय न सहना पड़े. उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से न हिचकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर