Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Ghatsila : पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

ग्रामसभा की सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय स्थापना के प्रस्ताव की पुष्टि

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विकास के लिए शीघ्र विश्वविद्यालय स्थापना की अपील की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी के नाम कार्यालय अधीक्षक डोमन चंद्र मरांडी को पंडित रघुनाथ मुरमू जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन और मांग पत्र समर्पित किया. इस ज्ञापन में बताया गया कि पंडित रघुनाथ मुरमू जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की योजना उक्त क्षेत्र के हैंडलजुड़ी मौजा के डांगाटांड़ में की जा रही है, जहां ग्राम सभा की सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था. हालांकि, कुछ लोग व्यक्तिगत राजनीतिक फायदे के लिए विश्वविद्यालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं. इन व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों को भड़काया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों ने इसे नकारते हुए विश्वविद्यालय की स्थापना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है.

विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया समर्थन

ग्रामीणों का मानना है कि पंडित रघुनाथ मुरमू जनजातीय विश्वविद्यालय के निर्माण से न केवल शैक्षिक बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा. इस अवसर पर धनंजय माझी, आशीष माझी, विकास कुमार माझी, पार्थ सारथी रजक, बबलू धवरिया, धनंजय रजक, सुरेश दास सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने सरकार से विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की अपील की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर