Breaking News
Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने छापामारी कर तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह पुलिस एक बार फिर से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान शुरू कर दी है. इसी कड़ी में गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की पुलिस ने गांडेय थाना पुलिस के सहयोग से गांडेय थाना क्षेत्र के डाकबंगला के समीप छापेमारी अभियान चलाकर तीन ऐसे शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो लोगों को फर्जी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बिजली कनेक्शन काटने और बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने के साथ-साथ कार्रवाई करने की धमकी देकर लोगों को चूना लगाने का काम करते थे. जिन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पदनिया निवासी पंकज कुमार मंडल, दीपक कुमार मंडल और कैलाश मंडल शामिल हैं. इन तीनों साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद की है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : कांग्रेस जिला कार्यालय में मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू का हुआ जोरदार स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी. एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी गांडेय थाना क्षेत्र के डाकबंगला के पास छिप कर लोगों के साथ ठगी करने का काम कर रहे है. इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी आबिद खान को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया और फिर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि ये तीनों शातिर साइबर अपराधी फर्जी बिजली विभाग का अधिकारी रेंडम नंबरों को सेलेक्ट करते थे और फिर उन्हें सीरियल कॉलिंग करके बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर बिजली बिल जल्द से जल्द जमा करने की धमकी देकर ठगी करने का काम करते थे. इसके अलावा ये सभी साइबर अपराधी व्हाट्सएप एप्लीकेशन फाइल भेज कर लोगों के मोबाइल को हैक करके ठगी करने का काम करते थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मेरे कार्यकर्ता मेरा अभिमान, उनके सम्मान के साथ समझौता मंजूर नहीं – डॉ. अजय कुमार

एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस विशेष अभियान चला रही है और साइबर थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है कि एक भी साइबर अपराधी बाहर नहीं घूमें, सभी को चिन्हित कर जेल भेजने का काम करें. छापेमारी टीम में साइबर डीएसपी आबिद खान, साइबर थाना प्रभारी गुंजन कुमार, संजय मुखियार, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, आरक्षी कृष्णकांत, कुंदन कुमार सिंह आदि शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर