Giridih : हाई स्कूल मैदान में छायादार पेड़ लगाकर बढ़ाई गई हरियाली

SHARE:

  • उसरी बचाओ अभियान ने घर-बार पेड़ लगाव अभियान की शुरुआत की
  • समाजसेवी कुसुम सिन्हा ने बेटे के जन्मदिन पर लगाए पौधे

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को छायादार और भरपूर ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाए गए. उसरी बचाओ अभियान ने घर और बाहर पेड़ लगाव अभियान की शुरुआत की है. इसी कड़ी में समाजसेवी कुसुम सिन्हा ने अपने बेटे गोलू के जन्मदिन के अवसर पर 20 नए गेबियन और 20 बरगद व पीपल के पौधे लगाए. इस नेक कार्य को लेकर अभियान की कोर कमिटी ने कुसुम सिन्हा और उनके बेटे का आभार जताया. कुसुम और गोलू ने कहा कि वे पिछले अभियानों की तरह भविष्य में भी पेड़ लगाना जारी रखेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सितारामडेरा थाना क्षेत्र में युवक पर चायनीज चापड़ से हमला, बाइक भी तोड़ी गई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पर्यावरण संरक्षण के लिए नए अभियान की शुरुआत

इस मौके पर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बरसात का मौसम जल्दी आने वाला है, इसलिए समाजसेवियों से आग्रह है कि वे अपने घर और आसपास जहां भी संभव हो, पौधारोपण करें ताकि वातावरण हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रहे. इस अभियान में दर्जनभर कोर कमिटी सदस्य मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से सरवन, मजहर, मो नौशाद आलम और सत्यम शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर