Breaking News
Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल Jamshedpur Police : कमलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 पेटी विदेशी शराब बरामद Jamshedpur Police : एक माह में जमशेदपुर पुलिस को मिलीं 828 शिकायतें, 689 का निष्पादन; सत्यापन कार्य में 97.3% सफलता
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : विधायक कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में 8 मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

  • ग्रामीणों को मिलेगा मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा, हंस फाउंडेशन की सराहनीय पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बेंगाबाद प्रखंड के विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड परिसर से 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह मोबाइल मेडिकल वैन अब गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूमकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगी. विधायक ने कहा कि इन मेडिकल वैन के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे लोगों को मुफ्त में चिकित्सा जांच और दवाइयां मिलेंगी. उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की सोच का हिस्सा है कि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएं, और इसके लिए हंस फाउंडेशन का धन्यवाद किया, जो इस कार्य को जमीन पर उतारने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ा है. हंस फाउंडेशन ने राज्य के 180 गांवों में इस सेवा की शुरुआत की है, और अब गांडेय विधानसभा क्षेत्र को इसका पहला लाभ मिला है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में छात्रों के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads

विधायक ने अन्य संस्थाओं से भी इस पहल से प्रेरणा लेने की बात की और कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस दौरान विधायक ने यह भी घोषणा की कि बेंगाबाद प्रखंड के गोलगो गांव में जल्द ही एक नया स्वास्थ्य केंद्र बनेगा और सरिया में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन भी किया गया है. यह दोनों परियोजनाएं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनके प्राथमिक उद्देश्यों में शामिल है, ताकि क्षेत्र के लोग स्वस्थ रहें.

इसे भी पढ़ें : Potaka : सीओ कार्यालय में पंहुची असहाय वृद्ध पीड़िता, सीओ ने रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई का लिया निर्णय

इसके अलावा, गिरिडीह जिले में 2025 तक टीवी (तपेदिक) मुक्त करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. गिरिडीह सीएस शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल मेडिकल वैन में अब पोर्टेबल एक्सरे मशीन की सुविधा भी मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीवी के मरीजों की जांच और उपचार किया जा सके. विधायक कल्पना सोरेन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार, बेंगाबाद, देवरी, पीरटांड, जमुआ और गांडेय क्षेत्रों में डायलिसिस सेंटर खोले जाएंगे. इस पहल का मकसद खासकर दलित, पीड़ित और गरीब तबके के लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ देना है. इस अवसर पर जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और कई अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर