Jamshedpur : सिदगोड़ा में दो पक्षों के बीच होली की मारपीट, थाना में जुटे लोग, क्यूआरटी उतारी गई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में शुक्रवार को होली के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि विवाद थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के लोग हंगामा करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बागुनहातू में कुछ युवक होली खेल रहे थे. इसी दौरान पास की बस्ती के कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती के लोग थाने पहुंच गए और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध करने लगे.

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब हालात बेकाबू होने लगे, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आईं.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की तैनाती कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर