Jamshedpur : परसुडीह में धूमधाम से मना कबीर आश्रम का 37वां स्थापना दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

परसुडीह के शंकरपुर स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में रविवार को आश्रम का 37वां स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया गया. सद्गगुरु कबीर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और स्थानीय मुखिया बासंती गुप्ता ने ध्वज पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती महंत जयप्रकाश साहेब के द्वारा किया गया. इसके उपरांत आश्रम से जुड़े बड़े-बुजुर्ग भक्त जनों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसमें राउरकेला, जादूगोड़ा, रांची, बोकारो समेत शहर के विभिन्न स्थानों से अनुयायी पहुंचे थे. इस दौरान सभी के बीच प्रसाद का वितरण हुआ और भंडारा का भी आयोजन किया गया. समिति के लोगों ने विधायक से आश्रम में मंडप बनवाने की मांग रखी, जिसपर विधायक ने सहमति जताते हुए कहा कि जल्द ही इसका निर्माण करवाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल विवाह, पॉक्सो एवं जेजे एक्ट पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी ज्वाला सिंह लोधी, कुंज बिहारी साहेब, माणिक मल्लिक, अशोक गुप्ता, महंत सम्मुख साहेब, महंत कार्तिक दास साहेब, बलराम दास साहेब, साहेब दास, पूर्णिमा साहू समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन महंत सन्मुख दास साहेब और धन्यवाद ज्ञापन सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा समिति की महिला अध्यक्ष प्रेमा साहू ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर