Jamshedpur : कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में बूथों के सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, कार्यकर्ताओं को कोल्हान के दो लोकसभा सीट एवं 14 विधानसभा सीट फतह करने का मिला टास्क, महा जनसंपर्क अभियान की अवधि को मिला विस्तार

SHARE:

जमशेदपुर।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. शनिवार को भाजपा को ओर से झारखंड के पांचों प्रमंडल में प्रमंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न आयोजित की गई. इसी क्रम में, जमशेदपुर में भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मुख्य सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर पिछले एक महीने से चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत सम्पन विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. इस महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सम्पन्न हुए कार्यक्रमों में कोल्हान के चार जिलों में किस जिले और किस मंडल ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इसकी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बड़ी विजय सुनिश्चित के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गए. सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एवं बूथों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने को कहा गया. बैठक में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कोल्हान के दो लोकसभा सीट, आंशिक अन्य दो सीट एवं विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर बड़ी विजय के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं, आगामी अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. बैठक के दौरान महा जनसंपर्क अभियान की अवधि को विस्तार किया गया.

इस कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री सह बैठक के प्रभारी बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू मुख्यरूप से शामिल हुए. वहीं, इस बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, निवर्तमान मेयर, निवर्तमान डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, चारों जिला के जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, 2019 चुनाव के प्रत्याशी, विभिन्न मोर्चो के जिला अध्यक्षगण, मोर्चा के महामंत्री समेत पूरे कोल्हान के चार जिले के मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे. बैठक में स्वागत संबोधन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीता-चुनाव जीता के लक्ष्य को आत्मसात कर कार्य करें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रत्येक मतदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क एवं संवाद करें. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें कोल्हान की दोनों लोकसभा सीट के साथ कोल्हान के सभी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी है. इसके लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धि एवं योजनाओं की जानकारी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलकर दें. पिछले 9 वर्षों में आंतरिक सुरक्षा से लेकर विदेशी मोर्चे तक भारत मजबूत हुआ है. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों के जीवनयापन में बड़ा बदलाव आया है. कहा कि जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता जनता के समस्याओं को सूचीबद्ध करें.

दास ने कहा कि भारत में विकास के बढ़ते रफ्तार से विपक्ष ही नहीं अपितु विदेशों में भी मोदी हटाओ, भाजपा हटाओ का षड्यंत्र चल रहा है. ऐसे षड्यंत्र में देश की वंशवाद एवं परिवारवाद पर आधारित पार्टियां भी उनका समर्थन कर रही है. ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. उन्होंने यूसीसी पर कहा कि यूसीसी सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा. एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए देश में एक विधान आवश्यक है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान हेमंत सरकार की विफलताओं एवं वादाखिलाफी पर भी निशाना साधा.

 

वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री सह बैठक के प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने चारों जिले के सभी बूथों की समीक्षा की और पिछले दिनों सम्पन्न हुए कार्यक्रमों में जिला एवं मंडलवार जानकारी दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है. इस बैठक का उद्देश्य भी इसी कार्य में निहित है. उन्होंने कहा कि प्रभावी बूथ संरचना हमारी विजय का आधार है. भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही सर्वसमावेशी संगठन है. पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है और विजयी प्राप्त करती है. उन्होंने विश्वास जताया कि सशक्त बूथ निर्माण से 2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी.

सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य सरकार की विफलता को आमजनों के बीच ले जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ता है. राष्ट्र निर्माण के पवित्र भाव से भाजपा कार्यकर्ता अनवरत कार्य करता है. हम सौभाग्यशाली है, इस दल में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है. देश में निरंतर विकास की गति बनाये रखने के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना आवश्यक है.

बैठक में मंच संचालन करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने सांगठनिक कार्यों पर सभी कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट कार्ड लिया एवं जमशेदपुर महानगर के बूथ समिति गठन एवं पन्ना प्रमुख गठन पर जानकारी दी.

कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, गुरुचरण नायक, जवाहरलाल बानरा, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, आदित्यपुर निर्वतमान मेयर बिनोद श्रीवास्तव, निवर्तमान डिप्टी मेयर अमिताभ सिंह बॉबी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व प्रवक्ता जेबी तुबिद, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ राजीव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक विकास सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक जटाशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, दिनेश साव, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पुर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, सरायकेला खरसवां जिलाध्यक्ष विजय महतो, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी समेत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, 2019 चुनाव के प्रत्याशी, विभिन्न मोर्चो के जिला अध्यक्षगण, मोर्चा के महामंत्री समेत पूरे कोल्हान के चार जिलों के मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें