Jamshedpur Congres : जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी को नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए रायशुमारी से कराया अवगत, आठ घंटे चली प्रक्रिया, जिला अध्यक्ष दूसरे कमरे में रहे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक आसन्न 2024 के विधानसभा चुनाव के संबंध में छः विधान सभावार कांग्रेस उम्मीदवारी के लिए रायशुमारी प्रारंभ की। इस दौरान लगभग 1000 की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभाग के चेयरमैन शामिल हुए। सभी ने गुप्त रायशुमारी के कार्यक्रम में शांति पूर्वक तरीके से अपनी भावना से जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक से अवगत कराया।

मुख्य रूप से रायशुमारी 44 बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र, 45 घाटशिला विधानसभा क्षेत्र, 46 वोट का विधानसभा क्षेत्र, 47 जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र, 48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र एवं 49 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस नेता, पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस क्रम में कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी ने अपने समूह के साथ अपने विचारों से जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी को अवगत कराया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस क्रम में जिला अध्यक्ष दूसरे कक्ष में उपस्थित रहे। जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने जमशेदपुर के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार जताते हुए यह कहा कि रायशुमारी का कार्य बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। एक-एक पदाधिकारी एवं नेताओं से उनके विचारों और भावनाओं को प्राप्त किया गया है, जिसे सूचीबद्ध करके झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश प्रभारी को सौंपेंगे, जो आगे की कार्रवाई हेतु प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित की जाएगी।

इस पूरे प्रक्रिया में जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारी के द्वारा रायशुमारी कार्य के लिए प्रबंधन एवं योजनाओं का सराहना किया। जिसके कारण रायशुमारी का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सफल किया जा सका है। संध्या 6:00 बजे रायशुमारी कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दरम्यान जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित अन्य ने जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी को विदाई देकर रांची के लिए रवाना किया। कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद और उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर