Breaking News
Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल Jamshedpur Police : कमलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 पेटी विदेशी शराब बरामद Jamshedpur Police : एक माह में जमशेदपुर पुलिस को मिलीं 828 शिकायतें, 689 का निष्पादन; सत्यापन कार्य में 97.3% सफलता
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : टेल्को गुरुद्वारा मैदान में फायरिंग, गुरमीत सिंह तोते पर FIR, देखें- Video

SHARE:

टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष की विदाई समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, प्रधान से भी हुई पूछताछ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद टेल्को थाना के एसआई शशिकांत कुमार ने खुद मामले की जांच की और टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलविंदर सिंह से पूछताछ की.

पूछताछ के आधार पर वायरल वीडियो को सही पाते हुए शशिकांत कुमार के बयान पर टेल्को थाना में टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत उर्फ तोते पाजी और आयोजक साकेत भट्टाचार्य समेत एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि उक्त वीडियो टेल्को गुरुद्वारा मैदान की है. जहां टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मी तोते पाजी के सेवानिवृत होने पर 30 मार्च को पार्टी की जा रही थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसी पार्टी में हवाई फायरिंग की गई थी. 19 सकेंड के इस वायरल वीडियो में गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह, टिनप्लेट कर्मी, समेत अन्य लोग नाचते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच हवाई फायरिंग की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर वीडियो में फायरिंग करने वाला व्यक्ति कौन है और जिस हथियार से फायरिंग की गई है वह लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी. इस फायरिंग में किसी की जान पर आफत भी आ सकती थी.

मामले को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे. जांच में वीडियो सही पाया गया जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. बहरहाल, इस दर्ज मामले में अभियुक्त अध्यक्ष का नाम गुरविंदर सिंह तोते लिखा हुआ है. गुरमीत सिंह सीजीपीसी के चेयरमैन हैं. टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं. टाटा मोटर्स से सेवनिवृति के बाद उनकी आगामी सिख राजनीति की बड़ी पारी शुरू होने वाली थी. उससे पहले यह मामला सामने आ गया. मालूम हो कि इससे पूर्व सीजीपीसी के प्रधान रहते हुए गुरमुख सिंह मुखे पर भी एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था. गुरमीत सिंह दूसरे सिख नेता हैं जिनका वीडियो वायरल हुआ है. 

सीजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला

सीजीपीसी के अधिकारियों का बुरा वक्त

सीजीपीसी के दो पद धारियों पर हालिया हुई प्राथमिकी को लेकर यह कहा जा सकता है कि अभी वहां बुरा वक्त चल रहा है. टेल्को में सीजीपीसी के चेयरमैन गुरमीत सिंह और सिदगोड़ा में महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला पर दर्ज केस इसके गवाह हैं. इन दोनों मामलों को लेकर सिख समाज खासकर सिख राजनीति में तरह तरह की अफवाह सुर्खियों में बनी हुई है. एक प्रमुख पर लोगों के बोल बरस रहे हैं. सिख राजनीति आगामी दिनों और दिलचस्प होने वाली है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर