Breaking News
Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी Delhi High Court Order : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਲੰਬੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਲੜਾਈ ਮਗਰੋਂ ਸੱਤ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਜ਼ਮਾਨਤ, ਰਿਹਾਈ ਦਾ ਰਾਹ ਸਾਫ਼—ਨੌਂ ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਕੈਦ ਨੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਨਿਆਂ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ’ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ Delhi : ਭਾਈ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਲਿਆਉਣ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਨਕਾਰ, ਸਿੱਖ ਵਿਰੋਧੀ ਸੋਚ ਮੁੜ ਹੋਈ ਬੇਨਕਾਬ : ਸਰਨਾ Dhanbad : सिंदरी में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, पुलिस प्रशासन गश्त बढ़ाए : विकास कुमार ठाकुर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने विश्व टी.बी दिवस पर टी.बी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को किया सम्मानित

SHARE:

सरकार की योजनाओं, सुविधाओं, सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में पंचायत जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम : उपायुक्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 12 पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए हैं. विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला के 12 टीबी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को कार्यलय कक्ष में स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया. साथ ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है, पूरे जिला को टी.बी मुक्त करने की दिशा में भी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन करें.विदित हो कि घाटशिला का धरमबहाल पंचायत, डुमरिया के खड़िदा, बड़ाकांजिया एवं बांकीशोल, मुसाबनी का नॉर्थ बादिया, वेस्ट बादिया एवं नॉर्थ ईचड़ा, बोड़ाम के पोखोरिया, पटमदा के कमलपुर, चाकुलिया का विरदोह, गोलमुरी सह जुगसलाई का धरमबहाल और बहरागोड़ा के मौदा पंचायत टीबी मुक्त घोषित हुए हैं. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मुखियागण को सम्मानित करते हुए अभियान में उनके परस्पर सहयोग की प्रशंसा की और कहा कि टी.बी मुक्त पंचायत बनाने में जिला प्रशासन के साथ-साथ आप सभी ने महत्वपूर्ण निभाई.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाना हो या सरकारी संस्थाओं के माध्यम से सरकार की सुविधाओं, सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में आप सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है. उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसी तरह से प्रशासन को मिलेगा ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्वरोजगार, पशुपालन, कृषि व अन्य सेवा क्षेत्र में भी जिला बेहतर कर सके.

मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांड व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर