Breaking News
Sindri : एसी बस से 150 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 14 अगस्त को वापस लौटेगा दल Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पाटलिपुत्र अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराई जांच Dhanbad : लाइट सिंदरी में नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने सेंटर को-ऑर्डिनेटर New Delhi/Dhanbad : दिल्ली में सजा नोबिलियन्स का मिलन, धनबाद की स्कूल यादों से फिर जुड़ा बचपन Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा ने मनाया श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व

Jamshedpur : दिनेश कुमार की तत्परता से नमदाबस्ती में पानी की बर्बादी पर लगी रोक, जुस्को ने शुरू किया मरम्मत कार्य

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के नमदाबस्ती, विकास कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप पिछले करीब तीन माह से जुस्को के सप्लाई वाटर के मेन पाइप से हो रहे लीकेज का मामला अब समाधान की ओर बढ़ता दिख रहा है. भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह द्वारा इसकी जानकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को दिए जाने के बाद उन्होंने त्वरित पहल करते हुए जुस्को वाटर टावर के अधिकारियों को अवगत कराया.

लगातार शिकायतों और बस्तीवासियों की परेशानी को देखते हुए आज जुस्को द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे प्रतिदिन हो रही हजारों लीटर पीने के पानी की बर्बादी रुकने की उम्मीद है. इस दौरान दिनेश कुमार ने गोलमुरी भाजपा महामंत्री अशोक सामंता एवं बंटी अग्रवाल के साथ स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनीं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दिनेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई के लिए जुस्को को धन्यवाद देते हुए आशा जताई कि जल्द इसका स्थायी समाधान होगा और भविष्य में इस तरह की समस्याओं पर जुस्को स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित पहल करेगा. कार्यक्रम में संतोष सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, राजू, रजत नंदी, प्रताप सिंह, शशि भूषण उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर