Breaking News
Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई Jamshedpur : DBMS Girls High School की प्रधानाध्यापिका सी. कनगधारा ने OTA ग्वालियर में जीता स्वर्ण पदक Nikhar Sablok Murder Case : साजिशकर्ता राघव के सोनारी स्थित News-26 कार्यालय में पहुंची दो जिलों की पुलिस, पत्नी को बुलाया Viral Crime : जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड आंदोलन के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को जेएमएम नेत्री चरणजीत कौर भाटिया ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड आंदोलन के महानायक एवं झारखंड के जननायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की नेत्री चरणजीत कौर भाटिया ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर स्थित उनके निजी कार्यालय में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चरणजीत कौर भाटिया ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का पर्याय रहा। उन्होंने शोषितों, वंचितों, आदिवासियों और गरीब तबके के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रही।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि करोड़ों झारखंडवासियों की उम्मीद और विश्वास के प्रतीक थे। उनके सिद्धांत, विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के लिए कार्य करें।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर