Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : जुगसलाई पुलिस ने फौजी की मारपीट, दुर्व्यवहार करने और जेल भेजने के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने थाने में किया प्रदर्शन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देश की रक्षा में कार्यरत सैनिक अच्छे अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. मगर राज्य पुलिस आए दिन देश के वीर सैनिकों को किसी न किसी रूप में निशाना बनाते नजर आ रही है. 14 मार्च को सेना में कार्यरत हवलदार सूरज राय अपने चचेरे भाई विजय राय थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर के साथ हुई झड़प के संदर्भ में थाने जाने पर पिटाई शुरू कर दी और सेना में कार्यरत होने की जानकारी देने के बाद पुलिस और उग्र होकर रात भर जवान की पिटाई की और जेल भेजा.

इसकी जानकारी पूर्व सैनिक सेवा परिषद को होने पर शहर के पूर्व सैनिक जुगसलाई थाना पहुंचे एवं इस केस की जानकारी मांगना चाहे. मगर थाना प्रभारी ने अपना फोन बंद करके कोई जवाब नहीं दिया. सेना के अधिकारियों द्वारा सीनियर एसपी एवं एसपी को कॉल करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जुगसलाई थाना के द्वारा कार्यरत सैनिक के साथ किए गए बर्बरता पूर्वक व्यवहार से जमशेदपुर के पूर्व सैनिकों में काफी रोष है, जो हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर जिले की हर आपदा एवं कल्याणकारी योजनाओं में कदम से कदम मिलाकर काम करते हैं और प्रशंसा के पात्र हैं. वे जुगसलाई थाना के द्वारा किए गए निंदनीय व्यवहार से क्षुब्ध है. जल्द ही शहर के सेना के ऑफिसर एवं जवान का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर इस घटना की जानकारी देंगे एवं भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए कोई ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे.

अगर कोई सैनिक गलती किया है तो इसकी जानकारी पुलिस को स्टेशन हेड क्वार्टर एवं स्थानीय आर्मी यूनिट को दिया जाना चाहिए था, मगर पुलिस ने आनन फ़ानन में पुलिसिया स्टाइल में केस करते हुए कार्यरत सैनिक को आज जेल भेज दिया. सैनिक एवं पूर्व सैनिक अनुशासन प्रिय होते हैं एवं किसी भी समस्या के समाधान का प्रयास करते रहते हैं.

थाना में कार्यरत सैनिक द्वारा परिचय देने के बावजूद उसके साथ उग्र व्यवहार काफी निंदनीय है. पूर्व सैनिक सेवा परिषद इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है एवं दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की माँग करता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर