Breaking News
Sindri : एसी बस से 150 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 14 अगस्त को वापस लौटेगा दल Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पाटलिपुत्र अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराई जांच Dhanbad : लाइट सिंदरी में नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने सेंटर को-ऑर्डिनेटर New Delhi/Dhanbad : दिल्ली में सजा नोबिलियन्स का मिलन, धनबाद की स्कूल यादों से फिर जुड़ा बचपन Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा ने मनाया श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व

Jamshedpur : करनडीह बोदरा टोला तालाब में डूबे बुजुर्ग का शव दूसरे दिन मिला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह बोदरा टोला स्थित तालाब में डूबे बुजुर्ग का दूसरे दिन शव मिला. शव सुबह करीब 8 बजे उसी तालाब से पुलिस और गोताखोरों की उपस्थिति में निकाला गया. इसके पश्चात शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम मंगल सरदार (65) करनडीह बोदरा टोला स्थित तालाब में डूब गए थे. हादसे के बाद परिजनों ने तालाब में उनकी तलाशी की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. वे अपनी भाभी के श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने पहुंचे थे. तभी वे चार से पांच लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे. तालाब में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. उनकी परिजनों द्वारा तलाशी ली गयी परंतु शाम होने के कारण कुछ पता नहीं चला. शनिवार को शव पानी में फुलकर उपर तैरने लगा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी गयी. फिर उनके शव को बाहर निकाला गया. बेटे ने बताया कि उनके पिता सिविल का काम करते थे. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर