WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सावन की हरियाली में सजी ‘सावन सहेली मिलन’ की महफिल, 60 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

SHARE:

पारंपरिक परिधानों, गीत-संगीत और लोकनृत्य ने बांधा समां; मीना प्रसाद बनीं ‘सावन क्वीन’

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में भारतीय संस्कृति, प्रकृति की हरियाली और उल्लास के प्रतीक सावन मास के अवसर पर श्री विनायक इवेंट्स की ओर से साकची स्थित एक होटल में भव्य ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों और सावन की थीम से सजे आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में समाजसेविका पूर्वी घोष, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मंजीत आनंद, झामुमो नेत्री चरनजीत कौर भाटिया, आशा सिंह, पूनम वर्मा, नेहा मिश्रा, प्रीति गुप्ता और आरफीन अशरफ अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

फोटो कैप्शन: साकची में आयोजित ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ में पारंपरिक परिधान में शामिल महिलाएं एवं अतिथि।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह स्थल को हरे रंग के गुब्बारों और सावन की थीम पर आधारित आकर्षक सजावट से सजाया गया था। कार्यक्रम में शामिल महिलाएं हरी साड़ियों, लहरिया परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में नजर आईं।

गीत-संगीत और खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

समारोह के दौरान महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। ढोलक की थाप पर प्रस्तुत लोकनृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में मीना प्रसाद को ‘सावन क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया। आत्मविश्वास, पहनावे और प्रस्तुति के आधार पर उन्हें आकर्षक उपहार प्रदान किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ श्रृंगार का पुरस्कार जोनी सिंह और सर्वश्रेष्ठ नृत्य का पुरस्कार संदीप कौर को मिला। विजेताओं को उपहार, स्मृति चिह्न एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका मिताली दास गुप्ता एवं गुरदयाल सिंह कोटली ने निभाई।

संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का मंच : लवली सिंह

श्री विनायक इवेंट्स की लवली सिंह ने कहा कि सावन उत्सव केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जुड़ने का पर्व है। इसका उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी सहेलियों के साथ समय बिताने के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से महसूस कर सकें।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सात्विक भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विनायक इवेंट्स की लवली सिंह, जगजीत सिंह, सुमित मिश्रा, परमिंदर सिंह और जगतार नागी का योगदान रहा। आयोजकों ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर