Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस: उपायुक्त ने नागिरकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

SHARE:

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी जो संवादात्मक और समाधान-केन्द्रित रहा. इस दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के संज्ञान में लाया जिनमें सड़क अतिक्रमण, घरेलू हिंसा एवं घरेलू विवाद, जमीन विवाद, अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई, नाली निर्माण, इंटर में नामांकन संबंधी दिक्कतें, भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क को हुए नुकसान, पुलिल और सड़क बनाने की मांग, चौकीदार भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंक के जांच की मांग, लंबित म्यूटेशन की शिकायत, जमीन का लगान,पेंशन, स्पोर्टस कोटा से चौकीदार में सीधी भर्ती की मांग, फीस माफी, पति को वृद्धा आश्रम में रखने के संबंध में, राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, आयुष्मान कार्ड समेत सामाजिक व सामूहिक विषयों से संबंधित ज्ञापन सौंपे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त ने प्रत्येक नागरिक को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की बात सुनना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही है. हर जायज़ शिकायत का समाधान हमारी प्राथमिकता है.

जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें ऑन-स्पॉट निस्तारण के लिए संबंधित कार्यालयों को अग्रसारित किया गया. उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी, और बार-बार शिकायत मिलने की स्थिति में विभागीय उत्तरदायित्व तय किया जाएगा, उन्होने सभी प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर