WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची में जयप्रकाश नारायण के नाम पर शहीद स्मारक निर्माण करने को फिर दिया गया जोर, संजीव आचार्य ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

जमशेदपुर।

शहीद स्मारक निर्माण समिति जमशेदपुर एवं जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा के संयुक्त बैनर तले शनिवार को उपायुक्त को मोर्चा के संयोजक अध्यक्ष संजीव आचार्य के नेतृत्व में एक स्मार पत्र के माध्यम से साकची में शहीद स्मारक निर्माण हेतु आवेदन सौपा गया.

इस ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान अपने पूर्व प्रतिवेदन दिनांक 17 साथ 2015 की ओर आकर्षित कराया गया, जिसकी उपायुक्त कार्यालय का पत्रांक संख्या-13405 है, जिसकी प्रतिलिपि उपायुक्त को सौंपी गयी. साथ ही स्मार पत्र के माध्यम से कहा गया कि भारतीय राजनीति के शासन तंत्र में मौजूदा भारतीय लोकतंत्र के स्वरूप में जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति आंदोलन का महत्वपूर्ण योगदान है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जहां तक 1974 के छात्र आंदोलन का प्रभाव भारतीय समाज पर बहुत गहराई तक पढ़ा है, जो स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है. बताया गया कि उक्त आंदोलन में पूरे बिहार के साथ जमशेदपुर के छात्रों की शानदार भागीदारी थी और आंदोलन के दौरान 18 जुलाई 1974 के छात्रों का प्रदर्शन पर पुलिस के द्वारा जो गोलियां दागी गई थी. इस दमन चक्र के दौरान तीन छात्र क्रमशः प्रणब मुखर्जी, राजीव रंजन एवं मोहम्मद मुशीन पुलिस की गोलियों के शिकार हुए थे. जिस स्थान पर यह घटना घटी. उस स्थान को शहीद चौक साकची बसंत सिनेमा के पास के रूप में जाना जाता है, जो जमशेदपुर वासियों की भावना से जुड़ा हुआ है.

ऐसी स्थिति में शहादत दिवस 18 जुलाई के पूर्व हम एक बार फिर अपनी मांग को दोहराते यह मांग करते हैं कि आई हॉस्पिटल के समक्ष में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थापित की जाए एवं उक्त स्थान पर शहीद स्तंभ स्मारक का निर्माण किया जाए. इसके अलवा साकची पुराना बस स्टैंड जो वर्तमान में स्थानांतरित कर दिया गया है. उस जगह में शहीद स्मारक स्थापित कर सकते हैं. प्रशासन से आग्रह है कि जिला प्रशासन इस दिशा में पहल कर शहर के लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर