Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जेआरडी टाटा जयंती पर मेगा रक्तदान अभियान का सातवां दिन, CRM JDC ने 185 यूनिट रक्त संग्रह कर बनाया नया रिकॉर्ड

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारत रत्न जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर आयोजित मेगा रक्तदान अभियान के सातवें दिन सीआरएम जेडीसी (CRM JDC) ने सर्वाधिक 185 यूनिट रक्त संग्रह कर अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। कर्मचारियों और अधिकारियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीप चौधरी एवं टाटा मेन हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तपन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विभागीय चीफ प्रवेश नारंग ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान विभागीय यूनियन पदाधिकारी नितेश राज ने रक्तदाताओं और कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और कर्मचारियों का सहयोग प्रेरणादायक है।

सीआरएम जेडीसी के वाइस चेयरमैन अश्विनी माथन ने उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों का परिचय कराया तथा सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभागीय हेड अनुराग कलाकरी, भूपेंद्र यादव, टिकेंद्र, सौरभ कुमार, जेडीसी सचिव चित्रा इमदाद तथा यूनियन प्रतिनिधि सरोज पांडे, अनिल मिश्रा, दिनेश्वर कुमार, सूरज कुमार, संदीप बेहरा और गुलाबचंद यादव उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अफजाल अंसारी, अविनाश कुमार, सुनील सागर, मुकेश, मनोज, संतोष, आनंद सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर