Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन में पूर्व उपाध्यक्ष स्व. त्रेता सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को यूनियन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कर्मचारी हित में किए गए योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने स्व. त्रेता सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श और संघर्ष आज भी यूनियन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डॉ. एम.एस. सिंह ने स्व. त्रेता सिंह के जीवन और कर्मचारी हित में किए गए उनके संघर्षों का विस्तार से उल्लेख किया तथा उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज एवं श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में यूनियन कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्व. त्रेता सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने उनके संघर्ष, समर्पण और श्रमिक हित में किए गए योगदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर