Jamshedpur : मनीफिट में फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को पुलिस ने मनीफीट क्षेत्र में फायरिंग मामले में दो युवको को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने उसके पास देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, दो मोबाइल व एक कार बरामद किया है. पुलिस ने सागर उपाध्याय उर्फ बीतू मात्रे व किशन पंजीयार को गिरफ्तार किया है. दोनों मनीफीट के ही रहने वाले है. मनीफीट फायरिंग मामले में एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया.

पुलिस ने मनीफीट के आदर्श नगर मुहल्ले में हुई फायरिंग की सूचना पर विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा. विदित हो कि डॉयल 112 पर रात 2 बजे सूचना मिली थी कि टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट इलाके के आदर्शनगर निवासी गुड्डू प्रसाद के घर पर उनके पड़ोसी सागर उपाध्याय उर्फ बीतू मात्रे द्वारा हथियार लहराकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. विशेष दल ने मनीफीट में छापेमारी की और दो बदमाशों को धर दबोचा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर