Ranchi/Jamshedpur : वायरल इन्फेक्शन से उबर रहे विधायक सरयू राय, बोले- अब पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं

SHARE:

स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल पहुंचने से फैली भर्ती होने की चर्चा, समर्थकों से कहा- मिलने न आएं, जल्द लौटूंगा जनसेवा में

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राजधानी रांची से विधायक सरयू राय ने अपनी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा है कि उन्हें केवल वायरल इन्फेक्शन और अत्यधिक थकान की शिकायत थी। दो दिनों के उपचार के बाद अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरयू राय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के रांची स्थित निजी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचने के बाद यह खबर तेजी से फैल गई कि उनकी तबीयत गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है और उनकी स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

उन्होंने बताया कि 1 और 2 अगस्त को जमशेदपुर में लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद भी 3 अगस्त को टेल्को और गोविंदपुर के कांवरिया सेवा शिविरों के अलावा तारापुर एवं डुमा के कार्यक्रमों में भाग लिया। लगातार व्यस्तता और थकान के बावजूद 4 अगस्त को वे विधानसभा की समिति की बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।

रांची पहुंचने पर अत्यधिक थकान महसूस होने पर उन्होंने चिकित्सकों डॉ. निशीथ कुमार और डॉ. संजय कुमार से परामर्श लिया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिनों तक विभिन्न चिकित्सीय जांच और उपचार किया गया।

सरयू राय ने बताया कि अब उन्हें अस्पताल के निजी कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है और डॉक्टरों ने संकेत दिया है कि यदि स्वास्थ्य इसी तरह बेहतर रहा तो अगले दो दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा, “मुझे वायरल इन्फेक्शन था, अब मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। जल्द ही सामान्य दिनचर्या और जनसेवा के कार्यों में लौटूंगा।”

अंत में सरयू राय ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे फिलहाल अस्पताल में उनसे मिलने न आएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और सभी का स्नेह व शुभकामनाएं ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर