Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : गांडेय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

SHARE:

  • बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से छह मवेशियों की मौत हो गई. यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब मवेशी गांव के मैदान में चर रहे थे. अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ी और मवेशियों को करंट लगने से मौके पर ही पांच भैंस और एक बैल की मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया. मौके पर पहुंचे एसडीओ ने स्थिति का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : नितारा फाउंडेशन द्वारा निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 13 अप्रैल को

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

मवेशी मालिकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. सीताराम यादव, महेंद्र ठाकुर, कैलाश यादव और अन्य मवेशी मालिकों ने कहा कि रोज की तरह मवेशियों को सुबह खेतों में छोड़ दिया गया था, लेकिन दोपहर में तार गिरने से पांच भैंस और एक बछड़े की मौत हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार जर्जर तारों की मरम्मत के लिए सूचित किया गया था, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह हादसा हुआ. अब ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर