Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत

SHARE:

  • चारखम्बा चौक के पास जेसीबी और बाइक की टक्कर, घायल युवक की अस्पताल में मौत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत चारखम्बा चौक के निकट सिदगोड़ा निवासी 28 वर्षीय रमेश टुडू को एक अनियंत्रित जेसीबी ने अपनी चपेट में ले लिया. रमेश अपनी बाइक से स्टेशन से सुंदर नगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाजार समिति वाले मार्ग से आ रही जेसीबी से दोनों वाहन टकरा गए. टक्कर में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : हाई स्कूल मैदान में छायादार पेड़ लगाकर बढ़ाई गई हरियाली

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
मृतक रमेश टुडू का फाइल फोटो.

परसुडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद फैज अहमद ने बताया कि जेसीबी और बाइक में हुई टक्कर के बाद जेसीबी को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि हादसे की वजह से युवक की जान चली गई, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा छा गया है. पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साध रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर