Breaking News
Viral Crime: जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Good news for villagers living around Jamshedpur : 15 अगस्त से पहले डुमरिया को मिलेगी 30 बेड के नए अस्पताल की सौगात, देखें – Video

SHARE:

10 करोड़ की लागत से तैयार भवन का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, जल्द मिलेगा शव वाहन भी

फतेह लाइव, जमशेदपुर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड के नए अस्पताल भवन का निरीक्षण। उन्होंने निर्माण कार्य और अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद 15 अगस्त से पहले अस्पताल का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल शुरू होने के बाद डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।

9.5 लाख की लागत से बिजली व्यवस्था लगभग पूरी, जल्द मिलेगा शव वाहन

विधायक संजीव सरदार ने अस्पताल के लिए शव वाहन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अस्पताल तक विद्युत आपूर्ति शुरू करने तथा ट्रांसफॉर्मर तक भूमिगत केबल बिछाने का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

क्षेत्र के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ

विधायक ने कहा कि नए अस्पताल के संचालन से डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को समय पर इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को गंभीर स्थिति में दूसरे शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सुलभ एवं मजबूत होंगी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल को सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित कर जल्द से जल्द जनता के लिए शुरू करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीएचसी प्रभारी डॉ. पाराव माझी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनीष बारी, मिर्ज़ा सोरेन, भगत बास्के सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर