WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा जू के तीनों नन्हे बाघ शावकों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

SHARE:

650 से अधिक लोगों ने भेजे 1,900 से ज्यादा नामों के सुझाव, तीनों शाविकाएं मादा; शक्ति नाम को मिला सबसे अधिक समर्थन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (TSZP) ने 23 सितंबर 2026 को जन्मी तीन बाघ शाविकाओं के नामों की घोषणा कर दी है। अब चिड़ियाघर के ये तीनों नन्हे मेहमान अवनि, कायरा और शक्ति के नाम से पहचाने जाएंगे। इनके नामकरण के लिए शुरू की गई पहल को जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का शानदार समर्थन मिला।

Gambhir Car Associate Motion Ads

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नामकरण अभियान में 650 से अधिक लोगों ने व्हाट्सऐप और सीधे संदेशों के माध्यम से 1,900 से ज्यादा नामों के सुझाव भेजे। लोगों की भागीदारी को देखते हुए पार्क प्रबंधन ने सभी सुझावों की समीक्षा के बाद तीन नामों का चयन किया।

शुरुआत में एक शावक को माना गया था नर

नामकरण प्रक्रिया के दौरान शुरुआत में नर और मादा दोनों शावकों के नाम आमंत्रित किए गए थे। इसकी वजह यह थी कि तीन शावकों में से एक को शुरू में नर माना गया था। हालांकि, जन्म के शुरुआती दिनों में बाघ शावकों के लिंग की पहचान करना मुश्किल होता है। बाद में जांच में पुष्टि हुई कि तीनों शाविकाएं मादा हैं। इसके बाद नाम चयन की प्रक्रिया में बदलाव कर केवल मादा शावकों के नामों पर विचार किया गया।

जानिए तीनों शाविकाओं के नाम का अर्थ

चयनित नामों में अवनि का अर्थ पृथ्वी है। यह नाम तीन लोगों ने सुझाया था। वहीं, कायरा का अर्थ उज्ज्वल या प्रकाशमान है, जिसे चार लोगों ने प्रस्तावित किया। तीसरा नाम शक्ति है, जो नारी की सर्वोच्च शक्ति का प्रतीक है। इस नाम को सबसे अधिक 14 लोगों ने सुझाया।

नाम सुझाने वालों से संपर्क करेगा प्रबंधन

जिन प्रतिभागियों के सुझाए गए नामों का चयन हुआ है, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन जल्द ही उनसे संपर्क कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

पार्क प्रबंधन ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भागीदारी करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया है। प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की जनभागीदारी से चिड़ियाघर और समुदाय के बीच जुड़ाव मजबूत होता है। साथ ही वन्यजीवों के प्रति शिक्षा एवं जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद मिलती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर