WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छठ पर टाटानगर से छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 12 और 17 नवंबर को मिलेगी यात्रा की सुविधा

SHARE:

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने शुरू की ट्रेन ऑन डिमांड सेवा

चांडिल, पुरुलिया, बोकारो, धनबाद, जसीडीह और हाजीपुर होकर पहुंचेगी छपरा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर से छठ महापर्व के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और छपरा के बीच छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत ट्रेन संख्या 08185/08186 टाटानगर-छपरा-टाटानगर स्पेशल कुल चार फेरे लगाएगी। इससे टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 08185 टाटानगर-छपरा स्पेशल 12 नवंबर (गुरुवार) और 17 नवंबर (मंगलवार) को टाटानगर से रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08186 छपरा-टाटानगर स्पेशल 13 नवंबर (शुक्रवार) और 18 नवंबर (बुधवार) को छपरा से चलेगी।

टाटानगर से शाम 6:10 बजे प्रस्थान

ट्रेन संख्या 08185 टाटानगर से शाम 6:10 बजे खुलेगी। इसका चांडिल में शाम 7:10 से 7:12 बजे, पुरुलिया में शाम 7:50 से 7:52 बजे, बोकारो स्टील सिटी में रात 8:55 से 9 बजे, राजाबेरा में रात 9:25 बजे तथा चंद्रपुरा में रात 9:30 से 9:32 बजे ठहराव निर्धारित है।

इसके बाद ट्रेन रात 10:40 बजे धनबाद पहुंचेगी और 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। आगे पारसनाथ, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर क्षेत्र, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे छपरा पहुंचेगी।

छपरा से दोपहर 12:40 बजे वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 08186 छपरा से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी। वापसी के दौरान सोनपुर में 12:54 से 12:56 बजे, हाजीपुर में दोपहर 1:40 से 1:42 बजे, बरौनी में शाम 4:20 से 4:30 बजे, किऊल में शाम 5:45 से 5:47 बजे, झाझा में शाम 7:08 से 7:13 बजे तथा जसीडीह में शाम 7:48 से 7:50 बजे ठहराव निर्धारित है।

18 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी प्रारंभिक कोच संरचना के अनुसार ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 15 सामान्य श्रेणी के कोच, एक एसी चेयर कार तथा दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

छठ महापर्व के दौरान बिहार जाने और पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन उपयोगी साबित होगी। खासकर टाटानगर से चांडिल, पुरुलिया, बोकारो और धनबाद के रास्ते बिहार जाने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

ट्रेन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

12 नवंबर (गुरुवार): टाटानगर से छपरा के लिए प्रस्थान।

13 नवंबर (शुक्रवार): छपरा से टाटानगर के लिए वापसी।

17 नवंबर (मंगलवार): टाटानगर से छपरा के लिए दूसरी ट्रिप।

18 नवंबर (बुधवार): छपरा से टाटानगर के लिए दूसरी वापसी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर