Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tenughat : तेनुघाट में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ आजसू का जोरदार विरोध, एक ट्रक पकड़ा

SHARE:

  • डॉ. लंबोदर महतो ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत का आरोप लगाया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी क्षेत्र स्थित उलगड्डा के जंगल में मंगलवार की सुबह आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के नेतृत्व में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया. इस दौरान एक अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा गया, जबकि चार अन्य ट्रक मौके से भागने में सफल रहे. बताया गया कि इस क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार जोरों पर था. डॉ. लंबोदर महतो ने इस तस्करी में प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे यह सिद्ध होता है कि प्रशासन इस अवैध धंधे में शामिल है.

इसे भी पढ़ें Dhanbad : एचडीएफसी बैंक की बलियापुर शाखा का उद्घाटन, नगर आयुक्त ने की शुरुआत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण अवैध कोयला तस्करी जारी

डॉ. महतो ने कहा कि इस अवैध कारोबार को दिन में भी खुलेआम अंजाम दिया जाता है और प्रशासन इसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है. उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार इस पर कोई नियंत्रण नहीं रख पा रही है. उन्होंने क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को रोकने और इस से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. तेनुघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए ट्रक को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी है. ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर