Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय में मॉर्निंग कोर्ट का सेशन स्थगित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों के बीच एक और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल माननीय मनोज प्रसाद जी ने एक पत्र के माध्यम से झारखंड के सभी जिला एवं सत्र न्यायधीशों और जुडिशल कमिश्नर रांची को सूचित किया है कि अप्रैल से जून के मध्य जो मॉर्निंग कोर्ट सेशन आयोजित होते थे, अब उन्हें स्थगित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : झारखंड में मानसिक रोगों के बढ़ते मामलों पर चिंता, 11.6% लोग प्रभावित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके स्थान पर कोर्ट का समय अब सुबह 10:30 बजे से संध्या 4:30 बजे तक रहेगा. इस फैसले का स्वागत करते हुए कई अधिवक्ताओं ने इसे न्यायिक कार्यों की सुचारू और व्यवस्थित गति में सहायक माना. इस निर्णय के पक्ष में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, जयप्रकाश भक्त, मोहनीश पांडे, रूपेश सिन्हा और अन्य कई अधिवक्ताओं ने अपनी सराहना व्यक्त की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर