Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लौहनगरी में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

SHARE:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न

हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने यात्रा में लिया भाग.

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली. भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान में सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और उसे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता की खुशी में पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. इसी कड़ी में, भाजपा महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन में पूर्वी सिंहभूम जिले के नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के मजबूत संकल्प और सशस्त्र बलों की वीरता का जश्न मनाने गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा संध्या 5 बजे प्रारंभ हुई, जो साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से शुरू होकर बंगाल क्लब के रास्ते साकची गोलचक्कर, आई अस्पताल होते हुए बसंत टॉकीज के शहीद चौक पर जाकर सम्पन्न हुई.

यह भी पढ़े : Ghatsila : पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यात्रा में हजारों नागरिकों के संग विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षाविदों, व्यापारियों के साथ-साथ पूर्व सैनिक विशेष रूप से सम्मिलित हुए. इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन सहित कई गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विशेष रूप से पूर्व सैनिकों ने भाग लिया.

वहीं, यात्रा में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष और वीर सैनिकों के पराक्रम को दर्शाती तख्तियां और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर हज़ारों लोगों ने भाग लिया. यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पाकिस्तान मुर्दाबाद और वीर सैनिकों के पराक्रम को समर्पित नारे गुंजायमान रहे. इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने ऊर्जा एवं जोश के साथ “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारे लगाए. यात्रा में दो बड़े वाहन पर देशभक्ति गीत की गूंज रही. बसंत टॉकीज स्थित शहीद चौक पर पहलगाम घटना में मारे गए सभी नागरिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया.

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर गर्वित होकर हम सभी तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपने वीर सैनिकों की वीरता और अभियान की सफलता का उद्घोष कर रहे हैं. इस अभियान ने आतंक के ठिकानों को ध्वस्त ही नही किया, बल्कि पूरे विश्व को भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का भी परिचय दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा कि हमारी सेना किस प्रकार देश, ध्वज, निशान, जन और अपनी धरती की रक्षा के लिए शौर्य और वीरता का किस तरह परिचय दे सकती है. हमारे जवानों ने पाक-समर्थित आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अब कोई भी दुस्साहस सहन नहीं करेगा. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि युद्ध भले ही समाप्त हो गया हो, परंतु जब तक आतंकवाद और उग्रवाद की जड़ें पूरी तरह नष्ट नहीं होतीं, ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई जारी रहेगा. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत कभी किसी के दबाव में नहीं आया है और न ही आएगा. हमारी सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है. आज पूरा देश एकजुट होकर अपने वीर सैनिकों के साथ खड़ा है और उनके शौर्य गाथा का गुणगान कर रहा है. देशवासियों की यही एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस तरह से दुश्मनों को जवाब दिया है, वह गर्व की बात है. यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और हौसले को सलाम करने के लिए निकाली गई है. भारत ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है. हमारी सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिखा दिया है कि हम किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे. कहा कि सेना के इस पराक्रम पर हम सभी को गर्व है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम एकजुट होकर अपनी सेना के साथ खड़े रहें और पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हर कदम पर उनका साथ दें.

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत सरकार और भारतीय सेना ने अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखाई, जिस तरह से भारतीय सेना ने पाक के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों और आतंकियों को मार गिराया, उससे पूरी दुनिया ने देखा कि भारतीय सेना दुश्मन देश में घुसकर जवाब दे सकती है. आज भारत की बढ़ती सैन्य ताकत के आगे कोई भी देश भारतीय की तरफ आंख उठाने से पहले सौ बार सोचेगा.

वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस शौर्य एवं पराक्रम के साथ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया तथा पाकिस्तानी एयर स्पेस को तबाह किया. इससे सम्पूर्ण देश अपने सेना पर गर्व महसूस कर रहा है. ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने भारतीय सेना के अभूतपूर्व पराक्रम को देखा. हम अपने सेना की वीरता को नमन करते हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक करतूतों से बाज आये अन्यथा भविष्य में दुनिया के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जायेगा.

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हमारी बहनों के माथे का सिंदूर जिन कायर आतंकियों ने उजाड़ने की हिम्मत की, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी वीर जवानों ने मिट्टी में मिला दिया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंक के खिलाफ एक सख्त संदेश है कि भारत न भूलता है, न माफ करता है. तिरंगा यात्रा उन सभी बहनों के दर्द और साहस का सम्मान है, जिन्होंने अपने सुहाग को खोया. हमारी सेना ने दिखा दिया कि भारत की धरती पर आतंक की छाया भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह नया भारत आतंक के हर चेहरे को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सेना के लिए गर्व और सम्मान की यात्रा है. जमशेदपुर में जिस तरह से लोग सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा में भाग लिए हैं वह देश की एकता और आत्मविश्वास को दर्शाता है. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने तिरंगा यात्रा में शामिल शहर की सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवा, महिलाएं, कार्यकर्ताओं एवं विशेष रूप से पूर्व सैनिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा ने शहर की अस्मिता और अखण्डता का परिचय दिया.

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मनोज राम, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, प्रदीप मुखर्जी, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, संजीत चौरसिया, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, कौस्तव रॉय, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा समेत मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, पप्पू उपाध्याय, जीवन साहू, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, संजय तिवारी, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, रविंद्र सिंह सिसोदिया, अश्विनी तिवारी, आनंद शर्मा, अमित मिश्रा, रबिन्द्रनाथ सरदार, हेमेंद्र जैन हन्नु, दीपक पाल, पवन सिंह, सुदीप डे, सूरज साह, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, सुशील पांडेय, रॉकी सिंह, चिंटू सिंह, राहुल तिवारी, दिलीप पासवान, राकेश कुमार, सुमित तिवारी समेत हजारों नागरिक एवं आमजन मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर