Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Cgpc : ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण, यही जीवन की पूंजी और शिक्षा का लक्ष्य: शैलेंदर कुमार

SHARE:

सिख विजडम एकेडमी ने 66 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर दिये उनके हौसलों को उड़ान

शिक्षा केवल पुस्तकों का ज्ञान मात्र नहीं बल्कि सपनों को दिशा दे भविष्य सवारती है: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के अंतर्गत संचालित शिक्षा विंग सिख विजडम एकेडमी ने शहर के 66 सिख छात्र-छात्राओं को आईसीएसइ, सीबीएसई एवं जैक बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी कार्यालय परिसर में रविवार को देर शाम तक चले सम्मान समारोह में कुल 66 सिख बच्चों ने जब समाज की सम्मानित विभूतियों के हाथों से सम्मान ग्रहण किया तो उनके चेहरे पर मुस्कान और उनका गजब का उत्साह देखने योग्य था. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के आलावा राजदीप सिंह, हरकिशन सिंह, माजिन्दा सिंह, जस्मिन कौर, सुष्मित कौर, ओंकार सिंह और हरदित्त सिंह को स्पेशल सम्मान से नवाजा गया. शिक्षिकाओं में मुरली मनोहर और सिमरन कौर को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया.

सम्मान समारोह में अव्वल आये बच्चो को मुख्य अतिथि रैपिड एक्शन फोर्स में 106 बटालियन के सेकंड कमांड शैलेंदर कुमार और एआईडब्लुसी की प्रधानाचार्या जसबीर कौर गिल ने बच्चों को प्रेरित किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह, अभिषेक शंकर-असिस्टेंट कमांडेंट, गुरमीत सिंह तोते, सिख विजडम एकेडमी के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू और सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया. परविंदर सिंह सोहल, महासचिव अमरजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया.

मुख्य अतिथि शैलेंदर कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण का होना भी अत्यंत आवश्यक है, क्योकिं यही जीवन की पूंजी है और शिक्षा का लक्ष्य है. प्रधान भगवान सिंह ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों का ज्ञान नहीं बल्कि यह हमें सही और गलत की पहचान कराती है. यह हमें अच्छा इंसान बनाती है और हमारे सपनों को दिशा देती है. इनके आलावा अमरप्रीत सिंह काले, सरदार शैलेंदर सिंह, अभिषेक शंकर-असिस्टेंट कमांडेंट, गुरमीत सिंह तोते, कुलविंदर सिंह पन्नू और बीबी रविंद्र कौर ने भी इस मौके पर बच्चों को सम्बोधित कर उनको शाबाशी दी और हौसला आफजाई की कुलविंदर पन्नू ने शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया.

सम्मान समारोह में शिरकत करने आये बच्चों के परिजनों के आलावा उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सरदार शैलेंदर सिंह सम्बोधित करते हुए कहा कि अकादमी का उद्देश्य समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है. सिख विजडम एकेडमी भविष्य में और भी नई योजनाओं के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत रहेगी. मंच का संचालन शिक्षिका कवलजीत कौर ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप सिख विजडम अकादमी के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू, परविंदर सिंह सोहल, प्रशासक मिताली रॉयचौधरी, मंजीत कौर और जगनजोत कौर का सराहनीय योगदान रहा, जबकि इस विशेष मौके पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह खुशीपुर, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह गांधी, रविंद्र सिंह, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह रोशन, हरजिंदर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, रघुवीर सिंह, रविंदर कौर, सुखवंत कौर, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह सुखु, प्रीतम सिंह, मान सिंह, स्वर्ण सिंह, हरदीप सिंह दीपी, गुरचरण सिंह विक्की, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह एवं छात्र-छात्राओं के माता-पिता शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर