Sindri : एटीएम की कमी से जनता और व्यापारियों को हो रही भारी परेशानी

SHARE:

  • एसबीआई और केनरा बैंक के सीमित एटीएम बंद रहने से नकदी संकट गहरा
  • बैंकिंग सुविधाओं में सुधार के लिए स्थानीय स्तर पर उठ रहे आवाज़ें

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंदरी शहर में केवल तीन-चार एटीएम हैं, जिनमें एसबीआई और केनरा बैंक के एटीएम शामिल हैं, जिन पर पूरी जनता निर्भर है. लेकिन ये एटीएम भी हमेशा सही ढंग से काम नहीं करते, अक्सर कैश की कमी रहती है. खासकर एसबीआई का ACC गेट पर स्थित एटीएम काफी दिनों से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को बड़ी कठिनाई हो रही है. महिलाएं इस समस्या से विशेष रूप से प्रभावित हैं. सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस बंद पड़े एटीएम की शिकायत आरबीआई और संबंधित बैंक प्रबंधन को की है ताकि इस समस्या का जल्द समाधान हो.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में बोलेरो कार पलटी, गाय चोरी करते हिंदू संगठन के दो युवकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिंदरी में कैश संकट से निजात पाने की मांग तेज

एफसीआईएल प्रबंधन को भी सुझाव दिया गया है कि वह स्थानीय बैंकों के साथ समन्वय कर नए ब्रांच और एटीएम की स्थापना के लिए पहल करे. सिंदरी के बाजार क्षेत्र में फिलहाल कोई भी बैंक शाखा या एटीएम नहीं है, जबकि छोटे बाजारों में यह सुविधा उपलब्ध है. गौशाला जैसे छोटे बाजारों में भी एटीएम होने से सिंदरी की स्थिति चिंताजनक है. ऑनलाइन भुगतान के बढ़ने के बावजूद नकदी की अहमियत कम नहीं हुई है. उम्मीद है कि एफसीआईएल और बैंक मिलकर जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे और एसबीआई ACC गेट पर अपने एटीएम को जल्द चालू करेगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें