Giridih : जमुआ प्रखंड में एसीबी की कार्रवाई, रोजगार सेवक को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

SHARE:

  • मजदूरी भुगतान में हो रही घूसखोरी पर एसीबी ने कसा शिकंजा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के टिकामगहा पंचायत में एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक राजेश कुमार साहू को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मजदूरी भुगतान में हो रही घूसखोरी से तंग आकर मजदूरों ने गुप्त रूप से धनबाद एसीबी को सूचना दी थी. सूचना मिलने पर एसीबी ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को घूस लेते पकड़ लिया. इस गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रखंड में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें : Potka : गांवों में मनाया गया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस, युवाओं ने बढ़ाई जागरूकता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घूसखोरी के खिलाफ एसीबी की कड़ी कार्रवाई जारी

इस मामले में एसीबी ने बताया कि राजेश कुमार साहू लगातार मजदूरों से भुगतान के नाम पर घूस मांगता आ रहा था. अब इस कार्रवाई से प्रखंड में प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे जांच जारी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें