WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : डॉ. समीर राज चौधरी बने गिरिडीह नगर निगम पर्यवेक्षक, कांग्रेस चुनावी रणनीति पर किया बड़ा बयान

SHARE:

  • कांग्रेस पार्टी ने मजबूत वार्ड कमेटी गठन और आगामी नगर निगम चुनाव में जीत का भरोसा जताया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत का पर्यवेक्षक कांग्रेस पार्टी ने डॉ. समीर राज चौधरी को नियुक्त किया है. इस जानकारी को लेकर उन्होंने संगीता पुरी अलकापुरी स्थित अपने निजी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. डॉ. चौधरी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता मजबूत वार्ड कमेटी का गठन करना होगा, जिसमें वार्ड अध्यक्ष और सदस्य चुनकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूती से भाग लेगी और जीत सुनिश्चित करेगी. गठबंधन के साथ चुनाव होने पर भारी मतों से जीत संभव है, जबकि यदि चुनाव दलगत न भी हों तो गिरिडीह की जागरूक जनता निश्चित रूप से एक मजबूत उम्मीदवार को विजयी बनाएगी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस की चुनाव रणनीति और संगठन विस्तार

डॉ. चौधरी ने संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी गिरिडीह में संगठनात्मक रूप से बहुत मजबूत है, जहां वरिष्ठ नेता और नेतृत्व लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं. उन्होंने गिरिडीह की जनता और कांग्रेस समर्थकों से अपील की कि वे संगठन से जुड़ें और अपने वार्ड को मजबूत बनाने में सहयोग करें. जो भी समर्पित कार्यकर्ता और विचारधारा से जुड़े लोग हैं, उन्हें वार्ड कमेटी में जगह दी जाएगी ताकि वे स्थानीय समस्याओं का समाधान कर सकें और पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर