Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Seraikela : खुंटपानी में आयोजित करियर गाइडेंस एवं सम्मान समारोह 2025, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

SHARE:

  • ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित हुआ कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रखंड खुंटपानी में करियर गाइडेंस सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के मार्गदर्शन और अधिवक्ता मधुसूदन बानरा के नेतृत्व में हुआ. इस एक दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मैट्रिक और इंटरमीडिएट उतीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के मार्ग को तय करने में सहायता प्रदान करना था. इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी गई ताकि वे अपने क्षेत्र में एक सफल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें. कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र वितरण भी किया गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराए मामले

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में कुचाई के प्रखंड पदाधिकारी साधुचरण देवगम एवं उनकी धर्म पत्नी रिंकी दोराइबुरु, जो कोल्हान यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान विषय की प्रवक्ता हैं, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मैट्रिक और इंटर के बाद उपलब्ध विभिन्न पढ़ाई के विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं. साथ ही, खुंटपानी प्रखंड पदाधिकारी धनंजय पाठक और सराइकेला के SDPO समीर साँवाया ने अपने जीवन संघर्ष साझा करते हुए छात्रों को संसाधनों के अभाव में भी निरंतर संघर्ष करते रहने और हार न मानने के लिए प्रेरित किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजस्व निबंधन, भूमि सुधार एवं संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित

जिला परिषद प्रतिनिधि बिरसा उर्फ कांडे तिऊ, रामचंद्र गोप, जिला सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती सहित कई गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया और किसी भी जरूरत की स्थिति में उनसे संपर्क करने की सलाह दी. मेहमान सुभद्रा बिरुआ ने छात्रों को राजनीति की समझ बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि राजनीतिक समझ के बिना अपने अधिकारों की रक्षा संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि “एक सामान्य चोर आपका पर्स, घड़ी, मोबाइल चुराएगा लेकिन एक राजनीतिक चोर आपका भविष्य चुराता है.”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कड़े निर्देश जारी

लॉ छात्र और मानवाधिकार कार्यकर्ता नारायण कांडेयांग ने छात्र-छात्राओं को कानूनी क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा दी और कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को बदलने की जिम्मेदारी युवाओं की कंधों पर है. कार्यक्रम का संचालन लिटिल हार्ट स्कूल की शिक्षिका आशा बानरा ने किया. अंत में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने शिक्षा के संवैधानिक अधिकार पर जोर देते हुए आशिर्वचन दिया और कार्यक्रम का सफल आयोजन होने पर धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं और फिल्म जगत के कई गणमान्य उपस्थित थे, जिससे यह समारोह अत्यंत सफल रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर