Bokaro Big Accident : पेटरवार-गोला सीमा पर ट्रेलर और हाइवा की टक्कर में लगी भीषण आग, एक चालाक की मौत की आशंका, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो के पेटरवार बोकारो-रामगढ़ एन एच 23 सीमा क्षेत्र के गोला थाना अंतर्गत चौपादारू घाटी में बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक डाला ट्रेलर (BRO2GD1836) रामगढ़ से बोकारो की और हाइवा (JH02BN0036) बोकारो से रामगढ़ कि और जा रही थी, की दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई.

घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार और गोला थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. तेनुघाट दमकल विभाग को सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हाइवा का चालक को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेलर का चालक वाहन में ही फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई.

हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि गाड़ी में अभी भी आग फैली हुई है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. घटना के कारण बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा. दोनों जिलों की पुलिस के लिए प्रयास जारी हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर