Sakchi Gurudwara Politics: सीजीपीसी की देखरेख में प्रधान पद का चुनाव 22 जून को, हरविंदर सिंह मंटू को मिला ‘उगता सूरज’ चुनाव चिह्न, समर्थकों में उत्साह, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल अभी भी गहराया हुआ है. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 22 जून रविवार को चुनाव कराने की घोषणा की है. मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी. प्रधान पद के उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू ने चुनाव चिन्ह भी प्राप्त कर लिया है. उनका चुनाव चिन्ह ‘उगता हुआ सूरज’ है. उनका कहना है कि संगत का प्यार एवं समर्थन मुझे हमेशा से ही मिला है और आगे भी मिलता रहेगा.

मंटू ने संगत से उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर अपना कीमती वोट देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गुरु घर की निष्ठा से सेवा करने का मौका संगत दे. मंटू ने कहा कि मैं हमेशा संगत के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूं. जब भी संगत को मेरी ज़रूरत पड़ेगी, मैं उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा और मैं वादा करता हूं मेरे रहते संगत को किसी भी प्रकार की शर्मिंदगी महसूस नहीं होगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह सारी जानकारी उन्होंने प्रेस वार्ता कर दी, जिसमें हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत गंभीर, हीरा सिंह, दीपक गिल, महेंद्र सिंह पहलवान, आजाद सिंह, रॉकी सिंह, रिकराज सिंह, अमन सिंह सहित तमाम समर्थक उपस्थित रहे. चुनाव की घोषणा होने और चुनाव चिह्न मिलने के बाद संगत में उत्साह और बढ़ गया है.

बता दें कि यहां निशान सिंह जहां चुनाव को लेकर हाईकोर्ट गए हैं. वहीं उनके सामने वाले पक्ष सीजीपीसी और हरविंदर सिंह मंटू भी उनके खिलाफ न्यायलय गए हुए हैं. इधर, निशान सिंह को वहां ट्रस्टियों ने प्रधान घोषित कर दिया है. उसके अगले दिन हरविंदर सिंह मंटू को भी उनके लोगों ने प्रधान बनाकर विजय जुलूस निकाला था. कुल मिलाकर यहां अभी बहुत सी खेला देखने को मिलेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर