Breaking News
Panthic gathering in the UK : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਯੂ.ਕੇ. ਵੱਲੋਂ ਪੰਥਕ ਮਸਲਿਆਂ, ਮੌਜੂਦਾ ਹਾਲਾਤ ਤੇ ਭਵਿੱਖੀ ਰਣਨੀਤੀ ’ਤੇ 4 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੇਜ਼ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ Jamshedpur : रामगढ़िया सभा में 4 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर Jamshedpur Police : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ताओं के लिए विशेष शिविर, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना की दी जानकारी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर नितारा फाउंडेशन का स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 लोगों की हुई जांच
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अल्ट्रासाउंड सेंटर के नियमित निरीक्षण का दिया गया निर्देश, डीसी बोले – कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जाएं

SHARE:

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पी.सी & पी.एन.डी.टी एक्ट की समीक्षात्मक बैठक
  • तीन अल्ट्रासाउंट सेंटर के लाइसेंस नवीकरण का निर्णय

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पी.सी & पी.एन.डी.टी एक्ट की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों द्वारा PC & PNDT एक्ट के अनुपालन की समीक्षा के साथ-साथ नवीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लिया गया.

बैठक में चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों द्वारा नई मशीन स्थापना अथवा बाय बैक के माध्यम से मशीन अद्यतन करने हेतु प्रस्तुत किए गए आवेदनों की तकनीकी एवं विधिक जांच की गई. सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा के उपरांत समिति द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने की शर्त पर मशीन स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक अनुमति मशीन की स्थापना पूर्णतः वर्जित है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों द्वारा अपने रजिस्ट्रेशन के नवीकरण हेतु आवेदन दिए गए थे. समिति द्वारा इन आवेदनों के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों की विधिवत जांच की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध रूप से नवीकरण की कार्रवाई की जाए तथा कोई भी केंद्र बिना वैध पंजीकरण के कार्यरत न रहे

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में PC & PNDT एक्ट का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने कहा कि लिंग चयन की किसी भी गतिविधि को कड़ाई से रोका जाए, और इसमें लिप्त पाए जाने वाले संस्थानों या कर्मियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. सभी केंद्रों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड प्रदर्शित किए जाएं, जिसमें लिंग परीक्षण की मनाही का उल्लेख हो. प्रत्येक अल्ट्रासाउंड केंद्र की समय-समय पर निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जाए और जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए. फॉर्म-F का रिकॉर्ड अद्यतन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त ने कहा कि लिंगानुपात को संतुलित बनाए रखने हेतु PC & PNDT एक्ट का सख्ती से पालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए नियमित जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि कन्या भ्रूण परीक्षण जैसी कुरीति पर अंकुश लगाया जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर