Ranchi : ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ रांची और फ्लाइंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

  • नमकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक से भारी ट्रॉली बैग में 24 बोतलें शराब बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम ने 25 जून 2025 को नमकुम रेलवे स्टेशन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया. प्लेटफार्म संख्या 01 पर फुट ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक को भारी ट्रॉली बैग के साथ खड़ा देखकर आरपीएफ टीम ने उसे रोककर पूछताछ की. युवक ने अपना नाम संतोष कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी गजपर थाना अथमलगोला, पटना बिहार बताया. जांच के दौरान बैग में कुल 24 बोतलें – 12 बोतल Royal Stag Premier और 12 बोतल Signature Premium Grain शराब बरामद हुई, जिनका अनुमानित मूल्य ₹21,480 था. युवक ने स्वीकार किया कि वह ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस में पटना जाने वाला था और इस शराब को बेचकर लाभ कमाना चाहता था. बरामद शराब और युवक को आरपीएफ पोस्ट रांची ले जाकर रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara : प्रधान हरविंदर सिंह मंटू की जीत पर हुआ वाहेगुरु का शुक्राना, बांटा गया लंगर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा परिसर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी पर बड़ी सफलता

आरोपी युवक और बरामद शराब को 26 जून 2025 को रांची के आबकारी विभाग को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया. इस कार्रवाई में मुख्य रूप से ASI अनिल कुमार, स्टाफ आर.के. सिंह, प्रदीप, डी.के. जितरबाल एवं एन.सी. महतो शामिल थे. आरपीएफ की यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर सख्त निगरानी का परिचायक है और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाए जाने की प्रतिबद्धता दर्शाती है. इससे क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई पर प्रभावी रोक लगेगी और सामाजिक सुरक्षा बढ़ेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर