Breaking News
Sindri : एसी बस से 150 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 14 अगस्त को वापस लौटेगा दल Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पाटलिपुत्र अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराई जांच Dhanbad : लाइट सिंदरी में नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने सेंटर को-ऑर्डिनेटर New Delhi/Dhanbad : दिल्ली में सजा नोबिलियन्स का मिलन, धनबाद की स्कूल यादों से फिर जुड़ा बचपन Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा ने मनाया श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व

Jamshedpur Police In action mode in kidnapping case : कैरव अपहरणकांड में नया मोड़, पुलिस–अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़, तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

SHARE:

बाल बाल बचे  बिष्टुपुर थाना प्रभारी, बॉडीगार्ड की करबाइन छिनकर चलाने लगे गोलियां

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गुरुवार देर रात जमशेदपुर में पुलिस और कैरव गांधी के अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता गुड्डू सिंह सहित तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए. घायलों में गुड्डू सिंह, इमरान आलम और रमीज रजा शामिल हैं. तीनों को पैर में गोली लगी है. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस टीम तीनों अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि शहर छोड़ने से पहले उन्होंने सोनारी स्थित साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपाकर रखा है. सूचना के आधार पर पुलिस गुरुवार देर रात तीनों आरोपियों को लेकर हथियार बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बरामदगी के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई. सिटी एसपी के अनुसार, मौके पर मौजूद मुख्य साजिशकर्ता गुड्डू सिंह ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कार्बाइन छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए.

पुलिस ने आत्मरक्षा में तत्काल जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की ओर से कुल पांच राउंड फायरिंग की गई, जिसमें गुड्डू सिंह, इमरान आलम और रमीज रजा पैर में गोली लगने से घायल हो गए. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है.

सिटी एसपी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और चिकित्सकीय निगरानी में उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी. पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ के बाद कैरव अपहरणकांड से जुड़े कई अहम राज खुलने की उम्मीद है, फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर