Breaking News
Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी Delhi High Court Order : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਲੰਬੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਲੜਾਈ ਮਗਰੋਂ ਸੱਤ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਜ਼ਮਾਨਤ, ਰਿਹਾਈ ਦਾ ਰਾਹ ਸਾਫ਼—ਨੌਂ ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਕੈਦ ਨੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਨਿਆਂ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ’ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ Delhi : ਭਾਈ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਲਿਆਉਣ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਨਕਾਰ, ਸਿੱਖ ਵਿਰੋਧੀ ਸੋਚ ਮੁੜ ਹੋਈ ਬੇਨਕਾਬ : ਸਰਨਾ Dhanbad : सिंदरी में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, पुलिस प्रशासन गश्त बढ़ाए : विकास कुमार ठाकुर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : भाकपा माले ने राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

  • राशन कार्ड के केवाईसी की तिथि बढ़ाने और सर्वर संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के भाकपा माले नेताओं ने राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर जिला आपूर्ति विभाग के डीएसओ गुलाम समदानी को ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में माले नेता राजेश सिन्हा ने कई मुद्दों पर ध्यान दिलाया, जिनमें राशन कार्ड के केवाईसी की तिथि बढ़ाने की मांग प्रमुख थी. साथ ही, उन्होंने सर्वर संबंधी समस्याओं को लेकर भी सुधार की आवश्यकता जताई, जो कार्डधारियों के लिए लगातार दिक्कतें पैदा कर रही हैं. राजेश सिन्हा ने जिला आपूर्ति विभाग से अपील की कि राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए. उन्होंने कहा कि पहले की तरह दो दिन कैंप लगाए जाने चाहिए, और शहरी इलाकों में प्रत्येक वार्ड में चार दिवसीय कैंप लगाकर समाधान किया जाए. इसके अलावा, सभी प्रखंडों में एमओ के द्वारा सप्ताह भर का कैंप लगाकर राशन कार्ड की समस्याओं को दूर किया जाए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : रमजान के आखिरी सप्ताह में ईद के लिए बाजार में तैयारियां तेज

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कैंपों और प्रचार प्रसार के जरिए समाधान का दिया सुझाव

राजेश सिन्हा ने इस ज्ञापन में यह भी सुझाव दिया कि राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए माइक के जरिए प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके. साथ ही मीडिया का भी सहारा लिया जाए ताकि इस समस्या को व्यापक रूप से उठाया जा सके. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि डांडेडीह, बोडो, मुफ्फसिल और शहरी इलाकों में कई डीलरों का कार्डधारियों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं. माले नेताओं ने इन समस्याओं का संज्ञान लेने की अपील की. ज्ञापन सौंपने के दौरान आलाम रजा, जितेन्द्र अग्रवाल और नौशाद आलम भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें Giridih : शिव महावीर मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का किया आयोजन

डीएसओ ने सुधार के लिए शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया

ज्ञापन को पढ़ने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने माले नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जायज हैं और वे जल्द ही सभी एमओ को पत्र भेजकर सूचित करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जिले भर में राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर हर मंगलवार को स्पेशल कैंप चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को आसानी से समाधान मिल सके. गुलाम समदानी ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने केवाईसी को वहीं से करवा सकते हैं, ताकि उन्हें समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि डीलरों को कार्डधारियों से अच्छे व्यवहार में बात करने के लिए कहा जाएगा, और यदि किसी डीलर के खिलाफ शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर