Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई शिवघाट के पास हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली उपलब्धि, 2 गिरफ्तार, 10 राउंड चली थी गोलियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिवघाट इलाके में 12 अप्रैल को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई थी. इससे पहले इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर रिमांड होम भेजा था.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक सिंह (21), निवासी हरहरगुट्टू और सुजल सिंह (23), निवासी महतो पाड़ा, जुगसलाई शामिल है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन ये दोनों घटनास्थल पर मौजूद थे और सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से देखे गए थे. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के अनुसार, यह पूरा विवाद महज 200 रुपये को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया. घटनास्थल पर लगभग 10 राउंड गोलियां चलने की पुष्टि हुई है. इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया था. स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी.

फायरिंग की इस घटना को लेकर मो. रमज़ान नामक युवक ने जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने 12 से 15 अज्ञात युवकों को नामजद किया था. जांच के दौरान पुलिस को शिवघाट इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले नाबालिग को पकड़ा गया. पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के नाम-पते की जानकारी दी.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर दो अन्य युवकों की पहचान की और साक्ष्य जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस को शक है कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी किसी तीसरे आरोपी के पास हो सकते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर