Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त

SHARE:

विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बाराद्वारी देव नगर स्थित गांधी आश्रम, जहाँ समाज के सबसे वंचित तबके के लोग रहते हैं, शुक्रवार को एक भयावह हादसे का शिकार हो गया। टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) की हाई प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप अचानक फट गई, जिससे अत्यधिक दबाव के साथ पानी रिहायशी इलाके में घुस गया। परिणामस्वरूप कई कच्चे मकानों की छतें टूट गईं, घरेलू सामान और राशन भीगकर नष्ट हो गए तथा पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : लोयोला स्कूल चर्च में गुड फ्राइडे मना, यीशु के दुःख भोग याद किया, हुई क्रूस मार्ग आराधना

विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी

जिसपर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया, लेकिन तब तक कई परिवारों को भारी नुकसान हो चुका था। इस घटना पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने त्वरित संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने भाजपा नेता पवन अग्रवाल, रंजीत सिंह एवं अन्य के संग गांधी आश्रम का दौरा कर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावित परिवारों को मानवीय आधार पर राहत पहुंचाने, घरों की मरम्मत कराने और उचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन से इस पूरे मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, मुआवजा तथा पुनर्वास सहायता प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव हेतु स्थायी समाधान और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की बात कही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर