फतेह लाइव, रिपोर्टर
सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा समेकित जन विकास केंद्र, सुंदरनगर में पांच दिवसीय नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में पोटका प्रखंड की 30 किशोरियों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य किशोरियों को नेतृत्व कौशल में सुधार करने और उन्हें समुदाय, पंचायत और प्रखंड स्तर पर अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रेरित करना था. यह कार्यक्रम गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से आयोजित किया गया. परियोजना समन्वयक चांदमनी ने किशोरियों को समझाया कि वे अपने नेतृत्व कौशल को विकसित कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कवयित्री सम्मेलन
किशोरियों ने नाटक और खेलों के माध्यम से नेतृत्व के गुण सीखे
शिविर के दौरान किशोरियों को नाटक और खेलों के जरिए नेतृत्व के गुण सिखाए गए. उन्हें प्रभावी संचार के तरीके बताए गए ताकि वे अपनी बातों से दूसरों को आकर्षित कर सकें. इसके अलावा, ‘समस्या के पेड़’ की अवधारणा से किशोरियों ने खेलों के माध्यम से संसाधनों का उपयोग कर लक्ष्य प्राप्त करने की रणनीति बनाई. वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने डिजिटल फ्रॉड और हिंसा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की. शिविर के आयोजन में युवा की सदस्य अंजना देवगम, अवंती सरदार, रीला सरदार, किरण सरदार और जसन्ती सरदार ने अहम भूमिका निभाई.




































