Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Potka : भाजपा आएगी तो कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार बंद होगा : उपेंद्रनाथ सरदार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका विधानसभा से भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी को बंद करने एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को जिताएं। उक्त बातें भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्रनाथ सरदार, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री गणेश सरदार, अजजा जिला मंत्री मनोज सरदार, वरिष्ठ नेता होेपना महाली आदि ने हाता स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित एक संवाद दाता सम्मलेन में कही।

इस सम्मेलन में नेताओं ने कहा कि पोटका विधानसभा में पिछले पाँच वर्षों में विकास योजनाओं में जिस तरह से भ्रष्टाचार व कमीशन का खेल खेला गया,यह किसी से छिपा नहीं है। क्षेत्र के सभी प्रखंड,अंचल कार्यालय व थाना में एक भी काम बिना पैसा का नही होता है। सभी से जगह से एक मोटी रकम हर महीना यहां के स्थानीय विधायक को कमीशन के तौर पर दिया जाता है जिससे यहां के पदाधिकारी व कर्मचारीयों के द्वारा किसी भी तरह के काम में खुलेआम पैसा का माँग किया जाता है। जमीन का म्यूटेशन, खतियान की ऑनलाइन एंट्री, जनवितरण प्रणाली के कार्ड धारियों में राशन वितरण में कटौती, आंगनबाड़ी केंद्र के पोषाहार वितरण में अनियमितता व अन्य विकास योजनाओं में खुलेआम पैसा लिया जाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नेताओं ने कहा कि पोटका में स्थानीय विधायक के भयादोहन व भारी राशि कमीशन मांगे जाने के डर से कोई भी ठेकेदार यहां काम करना नहीं चाहता है जिसके कारण कई सड़कों का दर्जनों बार रि टेंडर निकलता पर कोई ठेकेदार डर से टेंडर नहीं डालता है। विगत दिनों पोटका में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया गया परन्तु आज तक एक भी ईटा जोड़ नही पाया। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भूमिज भाषा को जेटेट एवं जेएसएसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल किया गया था परंतु झामुमो की सरकार ने इसे हटा दिया गया और स्थानीय विधायक जो खुद भूमिज समाज से है इस संबंध में कुछ नही कर पाए जिससे स्पष्ट होता है कि इनकी अपनी ही सरकार में कोई पूछ नही है। विधायक की लापरवाही के कारण भूमिज समाज के हजारों छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पोटका की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है और भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा जी को भारी मतों से जिताने का काम करेगी।नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पुनः भूमिज भाषा को शामिल किया जाएगा।

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी की खेल को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। हमारे विरोधी यह प्रचार कर रहे है कि अगर मीरा मुंडा चुनाव जीतती है तो पोटका के सभी प्रखंड क्षेत्र में एक एक कार्यालय खोला जाएगा। यहीं से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस संवाददाता सम्मेलन में मुखिया श्रीमति दुखनीमाई सरदार, श्रीमती देवी भूमिज,दुलाल मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर